भारतवर्ष के उत्तर प्रदेश में स्थित शहर
शाहजहाँपुर मुगल कालीन परंपरागत मूल्यों से
समृद्ध एवम् मुगल कालीन इमारतों
के लिये प्रसिद्ध है । स्वतंत्रता
संग्राम में अभूत पूर्व योग दान देने वाले राम
प्रसाद बिस्मिल , अशफ़ाक उल्ला खान , और ठाकुर रोशन सिन्ह की साझी विरासत का यह
शहर भारतीय सशस्त्र सेनाओं की एक
बड़ी छावनी भी रहा है और आयुध वस्त्र निर्माणी के
कारण भी शाहजहाँपुर भारत के मान चित्र पर एक महत्त्वपूर्ण
शहर के रूप मे विकसित है। सन 1914 से शाहजहाँपुर के छावनी छेत्र मे स्थित
यह आयुध वस्त्र निर्माणी देश की सशत्रा सेनाओं की सेवा में आज भी लगी है। अक्टूबर
1962 मे चीन से युद्घ छिड जाने के कारण निर्माणी का विस्तार पहले के अनुपात मे कई
गुना अधिक कर दिया गया तथा अप्रत्याशित रूप से वस्त्रो की बढी हुई मांग को पूरा
करने के लिये कर्मचारियों की संख्या मे अत्यधिक बढाया गया।
ओसीएफ़ शाहजहाँपुर को आईएसओ 9001:2000 प्रमाणीकरण के साथ ही निटेड आइट्म के लिये अतिसम्मानजनक वूलमार्क ब्लेन्ड प्रमाणीकरण भी प्राप्त हुआ है। गुणवत्ता जाँच के लिये अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाओं से युक्त एन ए बी एल से प्रमाणित अपनी प्रयोगशाला के साथ आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहाँपुर रक्षा सेनाओं की बढी हुई माँग को पूरा करने के लिये स्वदेशी क्लोदिंग, निटेड और वूलेन टेक्सटाइल का निर्माण कर रही है। निर्माणी के समस्त उत्पाद आधुनिक मशीनों द्वारा तैयार किये जाते हैं।
निष्ठावान कर्मचारियों के साथ साथ जेसीएम , कार्यसमिति , यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के आपसी सहयोग से देश की तीन सेनाओ तथा अन्य रक्षा बलों को सभी प्रकार की जलवाय में उपयुक्त एवं उचच गुणवत्तायुक्त वस्त्रो की समयबध आपूर्ती के लिये संकल्पित 'आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहाँपुर' प्रगति पथ पर निरन्तर अग्रसर है।