आयुध तार निर्माणी , चंडीगढ
हमारे बारे में
सुविधाएँ
Latest Information
Recruitments
मुख्य उत्पाद
संपर्क करें
सूचना अधिकार
खुली निविदायें
हमारे बारे में

आयुध तार निर्माणी , चण्डीगढ भारतीय सेनाओं को, आयुध निर्माणी बोर्ड कोलकाता के नियंत्रण में सन् 1963 से गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता को कायम रखते हुए अपनी सेवायें प्रदान कर रही है । गुणवत्ता की यही उत्कृष्टता हम सिविल या असैनिक क्षेत्र में भी बनाए रखते हैं । आयुध तार निर्माणी, चण्डीगढ़. की स्थापना सन् 1963 में जापान की कम्पनी सुमिटोमो, के सहयोग से फील्ड केबल जे.ड्ब्ल्यु.डी.-2, सी.क्यु.सी. एवं स्प्रिंग स्टील तारों के उत्पादन हेतु की गई थी । वर्तमान में हम बहुत से केबल व तार बनाते है जो उच्च गुणवत्ता के प्रतीक हैं ।

निर्माणी में विविध प्रकार के केबल बनाने के लिए विशेषज्ञता उपलब्ध है । हम विविध माप के जरूरी स्प्रिंग स्टील व माइल्ड स्टील तारों का अलग-अलग विनिर्देशन (specification) के अनुसार उत्पादन भी करते हैं । हम टी-72 एवं बी.एम.पी.-II टैंकों के लिये केबल असेम्बलीज एवं डे वीजन डेवाइसेस का उत्पादन कर निर्माणी को भविष्य के लिये तैयार करने की दिशा में भी अग्रसर हैं ।

निर्माणी की स्थापना भारतीय सेनाओं की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से की गई थी । लेकिन अब हम ने समयानुसार विविधिकरण करते हुए दूरसंचार विभाग, भारतीय रेल, PSUs, राज्य बिजली बोर्ड एवं निजी कंपनियों को भी अपने उत्पाद प्रदाय (supply) करना प्रारंभ कर दिया है ।

पृष्ठ छापें |पृष्ठ चिन्हित करें |ऊपर जायें
Dividing line
हमारे बारे में | सुविधाएँ | Latest Information | Recruitments | मुख्य उत्पाद | संपर्क करें | सूचना अधिकार | खुली निविदायें |
This website belongs to Ordnance Factory Board, Ministry of Defence, Government of India. Use of this site indicates that you accept the Terms of Use. Copyright policy of Ordnance Factory Board.