|
हमारे बारे में
|
हमारे बारे में
41 आयुध निर्माणियों का एक परिवार- भारतीय आयुध निर्माणियां संगठन, अपने संयुक्त मुख्यालय आयुध निर्माणी बोर्ड, कोलकाता के संरक्षण में आयुध निर्माण में 200 वर्षों से अधिक का अनुभव रखता है। हम जल, थल तथा वायु प्रणालियों के व्यापक उत्पादों का उत्पादन, परीक्षण, अनुसंधान, विकास एवं उनका विक्रय करते हैं।
भारत एवं विदेशों में प्राप्त संरक्षण हमारे उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता का बखान करते हैं।
निस्संदेह, हम सशस्त्र सेनाओं को सशक्त करते हैं।
भारतीय आयुध निर्माणियाँ सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ा औद्योगिक ढांचा हैं जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करती हैं। आयुध निर्माणियां रक्षा हार्डवेयर ( यंत्र सामग्री ) सामान एवं उपस्कर के स्वदेशी उत्पादन के लिए सशस्त्र सेनाओं को आधुनिकतम युध्दभूमि उपस्करों से सज्जित करने के प्रारंभिक उद्वेश्यों के साथ एकनिष्ठ आधार की संरचना करती हैं।
|
Adoption of Integrity Pact in Ordnance Factories Organization More...
|